लखनऊ : एससी-एसटी एसोसिएशन ने बैठक कर रेलकर्मियों से जुड़े मुद्दों को उठाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में एससी/एसटी एसोसिएशन ने बैठक कर रेलकर्मियों से जुड़ें मुद्दों पर चर्चा की। गुरूवार को हुई इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभाग के अधिकारी दोनों शामिल रहे।

इस दौरान एसोसिएशन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। जिसमे प्रमुख रूप से पेंशन भोगी कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना ,सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयों का भुगतान और समापक प्रपत्र प्रदान करना,अनुकम्पा के आधार पर प्रदान की जाने वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया को यथाशीघ्र संपन्न करना, चारबाग़ स्थित एसोसिएशन के मंडल कार्यालय का जीर्णोधार करना, कर्मचारियों को निर्धारित समय पर पदोन्नत करने समेत कई मुद्दे शामिल रहे। 

बताया जा रहा हे कि कर्मचारियों की इन मांगों को प्रशासन ने जल्द पूरे करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनीष थपल्याल ने बताया है कि यह वार्ता अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई और उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन एवं एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों  के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं एस.सी./एस.टी एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष भवन प्रसाद और मण्डल मंत्री अखिलेश चन्द्र गौतम सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोले ब्रजेश पाठक, कहा- भ्रष्टाचार में डूबे और सत्ता के भूखे लोगों का समूह

संबंधित समाचार