South Africa: जोहान्सबर्ग की इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हुई, 200 से ज्यादा परिवार बेघर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग की एक इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई। जोहान्सबर्ग शहर के प्रबंधक फ्लॉयड ब्लिंक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस दुर्घटना में कुल 74 लोग मारे गए जबकि 200 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए।

 उन्होंने बताया कि जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी, उसमें रहने वालों ने अवैध रूप से बिजली और पानी का कनेक्शन जोड़ रखा था। ब्लिंक ने कहा कि शहर और उसके आसपास के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 61 लोगों का इलाज किया गया और 16 लोगों को छुट्टी प्रदान कर दी गई है और 17 लोग अभी भी भर्ती हैं जबकि अन्य लोगों का अभी भी हताहत इकाइयों में देखभाल किया जा रहा है।

 बेघर हुए परिवारों को जोहान्सबर्ग के आसपास कुछ आश्रयों में शरण दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक मृतकों में 24 महिलाएं हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में नौ सैनिकों की मौत, पांच घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज