रेलवे लाइन के किनारे की झुग्गियां हटाने के विरोध में उच्चतम न्यायालय में याचिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे की झुग्गियों को हटाए जाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में शुक्रवार को याचिका दाखिल की। माकन ने अपनी याचिका में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने करीब 48,000 झुग्गियों को हटाए जाने का निर्णय …

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे की झुग्गियों को हटाए जाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में शुक्रवार को याचिका दाखिल की।

माकन ने अपनी याचिका में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने करीब 48,000 झुग्गियों को हटाए जाने का निर्णय झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों या उनके प्रतिनिधियों का पक्ष सुने बिना आदेश पारित किया है।

याचिका में कहा गया है कि यदि यह आदेश लागू किया गया तो इन झुग्गियों में रहने वाले करीब दो लाख लोग सड़क पर आने को मजबूर हो जाएंगे। इन लोगों की जीविका भी प्रभावित होगी। ऐसा करने से राजधानी में और अव्यवस्था हो जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण यहां पहले से ही संकट का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार