लखनऊ: 54 जिलों में 15 दिनों में क्रॉप सर्वे पूरा करने का लक्ष्य तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सभी गांवों में क्रॉप सर्वे को तेजी से पूरा कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके लिए सर्वेयर की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है। यह भी निर्धारित किया गया है कि प्रति सर्वेयर माह में 1500 और 45 दिन में 2250 जमीनों का सर्वे सुनिश्चित करे। साथ ही, 54 जिलों के 10 राजस्व ग्रामों में 15 दिनों में सर्वे पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, राजस्व कर्मियों के काम को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर ई-सर्वे यानि ई-पड़ताल कराया जा रहा है। ई-पड़ताल के तमाम फायदे हैं। इस कवायद से हासिल आंकड़ों का उपयोग प्लानिंग टूल के रूप में किया जाएगा। इससे न केवल फसल के सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे और रियल टाइम होंगे, बल्कि किस फसल का उत्पादन कम है या अधिक होगा, इसकी जानकारी पहले से होने पर आवश्यक कवायद की जा सकेगी।

मिर्जापुर में सर्वाधिक प्लॉट्स का हुआ सर्वे
21 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम पूरा है। 54 जिलों में यह प्रगति पर है। इसमें मिर्जापुर में सर्वाधिक 2607 प्लॉट्स में डिजिटल क्रॉप सर्वे कर लिया गया है। इसके बाद प्रतापगढ़ (2543), सुल्तानपुर (2370), जालौन (2047), झांसी (2027), फर्रूखाबाद (1486), फिरोजाबाद (1183), गाजीपुर (1147), देवरिया (1136) और ललितपुर (1124) शामिल है। मिर्जापुर में सर्वाधिक 17 राजस्व ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील- भाजपा को हराओ...

संबंधित समाचार