बरेली: सौ साल की वृद्धा ने दी कोरोना को मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक ओर जहां जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के बेहतर इलाज से कई मरीज ठीक होकर घर वापसी कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण शुक्रवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में देखने को मिला। जहां सौ वर्षीय …

बरेली, अमृत विचार। एक ओर जहां जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के बेहतर इलाज से कई मरीज ठीक होकर घर वापसी कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण शुक्रवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में देखने को मिला। जहां सौ वर्षीय वृद्धा ने कोविड अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किए गए बेहतरीन इलाज से कोरोना संक्रमण को मात दे दी।

फरीदपुर के गांव सिमरस बोरीपुर निवासी दया देवी (100) को संक्रमित होने पर 3 सितंबर को शहर के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दया देवी को संक्रमण के साथ ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत भी थी। चूंकि वृद्धा की पोती भी संक्रमित थी इसलिए दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।

कोविड अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने लगन के साथ इलाज किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आठ दिनों में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। दोनों को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस पर दया देवी ने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डा. अशोक अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डा. भूषण कुमार, प्रधानाचार्य डा. चंद्र मोहन, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. मेधावी अग्रवाल ने दया देवी को पौधा भेंटकर स्वस्थ्य रहने की कामना की।

घर के पांच लोग हुए थे संक्रमित
दया देवी की बेटी स्वास्थ्य विभाग में और नातिन प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत हैं। पिछले माह एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से उनकी पोती संक्रमित हो गई थी। परिजनों की जांच कराने पर दया देवी, उनकी बेटी, नाती और उसके डेढ़ साल के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। परिवार में कुल पांच लोग संक्रमित पाए गए थे। दया देवी को मधुमेह, उच्च रक्तचाप के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था, परिवार के शेष तीन लोग होम आइसोलेटे थे।

संबंधित समाचार