शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 65,700 के पार निकला, निफ्टी में भी मजबूती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 119.17 अंक चढ़कर 65,747.31 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 39.15 अंक बढ़कर 19,567.95 पर रहा। सेंसेक्स में टाइटन, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, नेस्ले और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। 

वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,367.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

ये भी पढ़ें- अगस्त में बिजली की खपत 16 प्रतिशत बढ़कर 151.66 अरब यूनिट हुई 

संबंधित समाचार