जम्मू और कश्मीर बैंक ने निकाली बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जम्मू और कश्मीर बैंक ने विभिन्न जिलों में शाखाओं/कार्यालयों में काम करने के लिए अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट kbank.com और apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 12 सितंबर 2023 तक आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती में 390 पदों पर भर्ती होनी है। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए 29 अगस्त से शुरू हो चुके है। आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2023 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप के पास ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें- G20 डिनर के निमंत्रण पत्र पर लिखा 'President of India' की जगह 'President Of Bharat', कांग्रेस का आरोप