सुबह उठते ही पीते हैं चाय?, ये आदत न पहुंचा दे कहीं आपकी सेहत को नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्यादातर कई लोग ऐसे होते हैं जो सोकर उठते ही उन्हें चाय की लत होती है। वह लोग बिना पानी से कुल्ला, ब्रश करे चाय पी लेते हैं, लेकिन ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। आपको कई तरह से येआदत नुकसान पहुंचा सकती है।

  • कुछ लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय पी लेते हैं, जिससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
  •  अगर आप बिना ब्रश करे ऐसे ही चाय पी लेते हैं तो आपके मुंह के बैक्टीरिया आपके पेट में जा सकते हैं, जिससे टॉक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है और बीमार होने का खतरा भी।
  • आप खाली पेट चाय पीते हैं तो चाय के साथ शुगर कंटेंट होता है वह आपका बजन को बढ़ा सकता है।
  •  खाली पेट और बिना ब्रेश किए अगर आप चाय पीते हैं तो एसिडिटी-पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
  • सुबह उठते ही अगर आप बिना ब्रश और खाली पेट चाय पीते हैं तो बॉडी डी हाइड्रेट हो सकती है, जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • इस तरह चाय पीन से आपकी भूख मर सकती है या कम भूख लगेगी, जिससे आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है।
  • डॉक्टर की मानें तो चाय नाश्ते के साथ पीनी चाहिए या नाश्ता करने के बाद पीनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-  क्या गर्मी में ठंडा पानी पीना है सही है?, जानें वजह