हांगकांग की अदालत ने समलैंगिक विवाह को लेकर जानिए क्या सुनाया फैसला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगकांग। विदेश में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग करने वाले हांगकांग के एक कार्यकर्ता की याचिका पर अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस फैसले से भविष्य में हांगकांग में रहने वाले एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के जीवन पर दीर्घकालिक असर पड़ सकता है। साल 2019 में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता रहे जिम्मी शैम ने 10 साल पहले न्यूयॉर्क में अपने साथी से शादी की थी। 

शैम ने पहले याचिका दायर कर इस मामले की न्यायिक समीक्षा की मांग की थी और कहा था कि विदेश में हुई समलैंगिक शादी को मान्यता नहीं देने वाले हांगकांग के कानून समानता के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करते हैं। हालांकि निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। साल 2019 के विरोध प्रदर्शन के दौरान चीन ने शैम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया था, जिसके बाद से वह हिरासत में रहे हैं। 

शहर की शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने बहुमत के साथ लिखित फैसले में कहा कि सरकार समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने से संबंधित एक वैकल्पिक ढांचा स्थापित करने के अपने सकारात्मक दायित्व का उल्लंघन कर रही है। न्यायमूर्ति पैट्रिक किएन ने कहा, “उनके रिश्ते को कानूनी मान्यता नहीं मिलने से उनके निजी जीवन के प्रभावित और अपमानित होने की आशंका है।” हालांकि न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से समलैंगिक विवाह और विदेशी समलैंगिक संघों की मान्यता से संबंधित अन्य आधारों पर शैम की अपील खारिज कर दी। 

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन में क्लस्टर बम से मरने वालों की संख्या सीरिया से अधिक: रिपोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म