Weather News: मौसम ने फिर बदला रुख, पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में फिर मौसम रुख बदलेगा। बुधवार से लेकर अगले तीन दिन तक मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हो चुका है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी। 

राजधानी दून में मंगलवार को चटख धूप के चलते दिन में गर्मी ने लाेगों को सताया। जबकि, अधिकतम तापमान पांच डिग्री अधिकतम के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। छह सितंबर को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: Data Entry Operator ने ली 3000 की घूस विजिलेंस ने पकड़ा

 

संबंधित समाचार