CM केसीआर ने कलोजी नारायण राव को दी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने शनिवार को पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध कवि कलोजी नारायण राव की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी तथा ‘तेलंगाना भाषा दिवस’ के अवसर पर राज्य साहित्यिक बिरादरी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। केसीआर ने तेलंगाना भाषा और साहित्य में कवि कलोजी के अमूल्य योगदान को याद किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत कालोजी ने तेलंगाना भाषा और इसके अस्तित्व के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कवि की भावना राज्य की उपलब्धि और विकास में समाहित है। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल कालोजी के नाम पर तेलंगाना भाषा और साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाले कवियों तथा लेखकों को पुरस्कार देकर उनका सम्मान कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष कालोजी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध कवि जयराजू को बधाई दी। 

यह भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन तीसरी संबंध के बाद भी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे, दिल्ली रवाना