बरेली: अभी चार दिन हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान, रविवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन से हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। रविवार को भी दिन भर बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने अभी चार दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में 18 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

पंत नगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान औसतन 20-25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अभी बारिश होगी। वहीं, सितंबर में अब तक 52 मिलीमीटर तक बारिश हो गई है। ऐसा ही मौसम रहने से औसतन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सर्जिकल कैंप में मरीजों को मिला निशुल्क उपचार

 

संबंधित समाचार