UP News: अमरोहा में भीषण हादसे से दहला NH,कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

अमरोहा, अमृत विचार। नेशनल हाईवे बुधवार को भीषण सड़क हादसे से दहल गया। अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार सवाल चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक को झपकी आने से हादसा
हादसा बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल्ली दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गजरौला स्थित ख्यालीपुर ढल के पास हुआ। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा पेश आया। सलमान की बाह पर फरमान भी गुदा हुआ है। 

मरने वालों में पश्चिम बंगाल के लोग शामिल 
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद सभी मृतकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल और समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जबकि चौथे की शिनाख्त का प्रयास जारी है। घायल बेहोशी की हालत में हैं। उनकी शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा था। 

पश्चिम बंगाल पुलिस से किया जा रहा संपर्क
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर मृतकों व घायलों का सही नाम पते की पुष्टि की जा रही है। पश्चिम बंगाल के लोग कहां जा रहे थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा, तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस; गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'