बाराबंकी : पानी में बहा युवक, डूबने की आशंका - तलाश में जुटी पुलिस
जहांगीराबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में बारिश पानी के बहाव में एक युवक डूबकर बह गया। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उसे खोजने में जुटी है।
मामला जहांगीराबाद क्षेत्र के मंझलेपुर गांव के निकट बने जमुरिया पुल का है। कोठी थाना क्षेत्र के अमसेरूवा पोस्ट सिधौर निवासी करन गुप्ता पुत्र माताफेर बाराबंकी में चंद्रा मेडिकल से दवा सप्लाई का काम करता है। सोमवार की सुबह जहांगीराबाद दवा सप्लाई कर वापिस जा रहा था कि मंझलेपुर जमुरिया पुल के पास रोड पर पानी का बहाव तेज था जिससे उसका एक चप्पल बह गया। जिसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ा तभी वह गहरे पानी में डूबकर और लापता होगा। अनन फानन जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही। एनडीआरएफ की टीम युवक की खोज में जुटी है।
ये भी पढ़ें -हरदोई : हाईवे पर चोरों ने शराब की दुकानों के काटे शटर, पुलिस का सायरन सुनकर भागे
