मुरादाबाद डीपीआरओ की आईडी पासवर्ड से जालौन जिले में 58 लाख का गबन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जालौन जिले के पंचायती राज विभाग में शौचालय के नाम हुए लाखों के गबन के मामले में मुरादाबाद जिला पंचायत राज अधिकारी फंसते-फंसते बच गए। जालौन के मुख्य विकास अधिकारी ने मुरादाबाद डीपीआरओ की यूजर आईडी-पासवर्ड से पैसा निकाले जाने की बात कही है। गबन 2022-23 में किया गया था, उस वक्त अभय कुमार कुशीनगर में डीपीआरओ थे और अब मुरादाबाद में तैनात हैं।

जिला पंचायतराज अधिकारी अभय कुमार यादव के नाम और आईडी पासवर्ड का फायदा उठाकर उन्हीं के विश्वासपात्र कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाईकर्मी ने 58 लाख रुपये का गबन कर लिया। जिसमें वह भी घिरते नजर आ रहे थे। 2022-23 में जालौन जिले की ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए 58 लाख रुपये निकाले गए । इनमें से 6 लाख रुपये विकास भवन के पास एक चाय का होटल चलाने वाले के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। बाकी 52 लाख रुपये की धनराशि कई बार में एक सफाई कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर की गई। 

जालौन जिले के मुख्य विकास अधिकारी भीमजी नाथ उपाध्याय ने बताया कि धनराशि निकालने में तत्कालीन डीपीआरओ अभय कुमार यादव की आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया है। अभय कुमार ने जालौन जिले में तैनाती के दौरान अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार को दे रखा था। इसके साथ ही तत्कालीन सीडीओ ने अभय कुमार श्रीवास्तव से उनके डिजिटल हस्ताक्षर के इस्तेमाल करने के लिए मनोज को अधिकृत करा दिया था। अभय कुमार के जाने बाद नये डीपीआरओ अवधेश कुमार ने भी यूजर आईडी व पासवर्ड नहीं बदला। 

इन्हीं के द्वारा सफाईकर्मी जितेंद्र को भी कार्यालय संबद्ध कर कार्यभार सौंपा गया था। सफाईकर्मी और कंप्यूटर आपरेटर ने मिलकर 58 लाख रुपये उड़ा लिए। सीडीओ ने दोनों आरोपी कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया। अभी सफाईकर्मी से कुछ धनराशि की रिकवरी हो पाई है, शेष के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर