यूपी में वकीलों की हड़ताल खत्म, सरकार और यूपी बार एसोसिएशन के बीच हुआ समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदेश भर में चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त हो गई है। गुरुवार को शाम को यूपी बार एसोसिएशन और सरकार के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में सरकार ने पांच सूत्री मांगों पर सहमति दी। 

सरकार के आश्वासन के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। यूपी बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि सरकार ने हापुड़ के एएसपी को हटाने, सीईओ और पुलिस निरीक्षक को निलंबित करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार