लखनऊ में बड़ा हादसा, जर्जर रेलवे क्वार्टर की छत गिरी - एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत - Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आलमबाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ आनंदनगर में शुक्रवार देर रात पुरानी रेलवे कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर की छत गिर गई है। इस घटना में पूरे परिवार की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे और दो अन्य परिजन शामिल हैं। ये कॉलोनी तकरीबन 90 साल से ज्यादा पुरानी बताई जा रही है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान को खाली करने के लिए पूर्व में निर्देश दिए गए थे।

10 - 2023-09-16T114245.914

आलमबाग के थाना प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि कॉलोनी में एक जर्जर क्वार्टर की छत गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान और कमजोर हो गया था। महादेवन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के दल मौके पर पहुंचे हैं।  

4 - 2023-09-16T103322.241

बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले आनंद नगर फतेह अली चौराहे के किनारे बनी पुरानी रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों को खाली करने का नोटिस दिया गया था। मरने वाला परिवार प्राइवेट रेलकर्मी सतीश चंद्र का है। देर रात पूरा परिवार सो रहा था जब अचानक गोल आकार की कमरे की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबकर सतीश चंद्र, पत्नी सरोजनी देवी, बेटे हर्षित,अंश और बेटी हर्षिता की मौत हो गई है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है।

5 - 2023-09-16T103452.664

फिलहाल मीडिया को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है। साथ ही यहाँ बने तकरीबन 60 के करीब जर्जर रेलवे क्वार्टरों से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सतीश चंद्र की मां रेलवे कर्मचारी थीं,जिसके चलते परिवार लम्बे समय से कॉलोनी में रह रहा था। 

ये भी पढ़ें -किसी की ‘हैसियत’ नहीं जो भारत की संस्कृति को समाप्त कर सके: दिनेश शर्मा का उदयनिधि पर प्रहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज