Kanpur News: नगर निगम जोन पांच कार्यालय में कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ पिया, परिजन बोले- जूनियर इंजीनियर कर रहा प्रताड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के नगर निगम जोन पांच कार्यालय में कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ पिया।

कानपुर के नगर निगम जोन पांच कार्यालय में कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बीते एक माह से कार्यालय का जूनियर इंजीनियर प्रताड़ित कर रहा था।

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर स्थित नगर निगम जोन पांच कार्यालय में शनिवार सुबह नगर निगम कर्मचारी के जहरीला पदार्थ पीने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे बर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बीते एक माह से कार्यालय का जूनियर इंजीनियर प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

मूलरूप से नर्वल निवासी सुनीत तिवारी (45) पत्नी नीलम व बेटे अभिषेक के साथ दबौली में रहते हैं। बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता सुनीत नगर निगम जोन पांच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। सुनीत सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट जलाने-बुझाने का काम करते हैं। आरोप लगाया कि जोन पांच कार्यालय में तैनात एक जूनियर इंजीनियर व आउट सोर्सिंग जूनियर इंजीनियर बीते एक महीने प्रताड़ित कर रहे थे।

कभी उनकी ड्यूटी हटाकर खतरे वाले काम में लगा देते तो कभी अन्य तरीके से परेशान करत थे, जिससे वह लगातार तनाव में थे। शनिवार सुबह सुनीत कार्यालय गए जहां दोबारा अवर अभियंताओं से विवाद हुआ। प्रताड़ना से तंग आकर सुनीत ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

गोविंद नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि जेई ने एक दिन पहले कुछ कर्मचारियों की सूची अपने उच्च अधिकारियों को भेजी थी, जिसके बाद से सुनीत तनाव में था। शनिवार सुबह सुनीत जहरीला पदार्थ पीकर कार्यालय पहुंचा, वहां हालत बिगड़ने पर कर्मचारी व परिजनों ने उसे बर्रा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

संबंधित समाचार