लखनऊ : खराब सड़क को लेकर सीएम योगी की नाराजगी के बाद सुपरवाइजर निलंबित
लखनऊ, अमृत विचार। मंगलवार को देवा रोड पर एक होटल में आयोजित समन्वय बैठक में शामिल होने गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मटियारी चौराहे पर सड़क के गड्ढों और जलभराव को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसको लेकर अधिकारियों ने एक्शन लिया है। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने लापरवाही करने पर नगर निगम जोन सात में तैनात अवर अभियंता अरुण मेहता और सफाई निरीक्षक देवेंद्र वर्मा खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है और सुपरवाइजर अवधेश को निलंबित कर दिया है।
जोनल अधिकारी मनोज यादव को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। नगर आयुक्त के अनुसार कुछ और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : राम जन्मभूमि आतंकी हमले में आरोपी और दोषी चार लोगों को मिली जमानत
