Women Reservation Bill : आरक्षण विधेयक पर भाजपा की महिलाएं बोली, बदल जाएगी तस्वीर

कानपुर में आरक्षण विधेयक पर भाजपा की महिलाएं ने तर्क दिया।

Women Reservation Bill : आरक्षण विधेयक पर भाजपा की महिलाएं बोली, बदल जाएगी तस्वीर

कानपुर में आरक्षण विधेयक पर भाजपा से जुड़ी महिलाएं कहती हैं कि अब नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ही इस दिशा में काम कर रहे हैं।

कानपुर, अमृत विचार। महिलाओं के लिए आरक्षण यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 ने देश महिलाओं की तरक्की के सारे रास्ते खोल दिए। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बेहतरीन तोहफा दिया है। भाजपा से जुड़ी महिलाएं कहती हैं कि अब नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ही इस दिशा में काम कर रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री कहती हैं कि पिछले 27 वर्षों से महिला आरक्षण लटका हुआ था प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला गैस योजना, इज्जत घर, आदि अनेक योजनाएं दी।reeta

रीता शास्त्री

कैबिनेट में भी पहली बार 11 महिलाओं को स्थान मिला। उन्होंने इस बिल के जरिए यह साफ कर दिया कि उनकी कथनी करनी में फर्क नहीं है। रीता शास्त्री ने मोर्चा की ओर 33% के आरक्षण संबंधी विधेयक पेश करने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया।

भाजपा दक्षिण जिला की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता का कहना है कि दशकों से लंबित महिला_आरक्षण विधेयक को नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 का नाम देकर नारियों को सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शहर की महिलाएं धन्यवाद ज्ञापित करती हैं। कानून बनाने की प्रक्रिया में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक कदम है।

anita news

अनीता गुप्ता

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री जयंती देवी वर्मा का कहना है कि महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक जो लोकसभा में पेश करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भावनाओं को समझा। इस आरक्षण विधेयक के पारित होने के बाद इससे महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगा।

jayanti

जयंती देवी वर्मा

भाजपा महिला मोर्चा उत्तर जिला उपाध्यक्ष अनीता चतुर्वेदी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक युग बदलने वाला विधेयक है जिसके विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते हुए कानून बनने पर राजनीतिक समाज महिलाओं की बेहतरीन तस्वीर निर्वाचित सदनों में दिखेगी। इसके लिए महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताती हैं।

anita hindi

अनिता चतुर्वेदी

महिला मंच उत्तर नेशनल एलायंस का वूमेन की संयोजक नीलम चतुर्वेदी ने कहा कि  लोकसभा दो तिहाई बहुमत से महिला आरक्षण बिल पास हो गया लेकिन इसे कोटा के अंदर कोटा की बात तो दूर अभी तो कई वर्षों तक यह कानून लागू  ही नहीं किया जा सकेगा। यह बात महिलाओं को निराश करती है। नीलम कहती हैं कि यह तो वही हुआ की 40 वर्षों से जिनके लिए लड़ रहे थे वे सपने पूरे तो हो जाएंगे  लेकिन अभी नहीं काफी समय बाद।

neelam news'

नीलम चतुर्वेदी

Post Comment

Comment List