उप मुख्यमंत्री आज रामपुर में, 24 सितंबर को अमरोहा आएंगे
रामपुर/अमरोहा। अमृत विचार: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (आज) को यहां आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और सीओ सिटी उनके आगमन की तैयारियों को लेकर सक्रिय रहे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी। पुलिस लाइन में उनके उतरने के लिए हैलीपेड बनवाया गया है। डिप्टी सीएम शुक्रवार को करीब 11बजे पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरेंगे। उसके बाद वह भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद विकास भवन में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया।
शुक्रवार सुबह से ही पुलिस कर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री 24 सितंबर को अमरोहा जिले में रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को जिलाधकारी राजेश कुमार त्यागी और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह डिडौली पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।बताया गया कि उप मुख्यमंत्री डिडौली के साप्ताहिक बाजार में बनने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे। डीएम ने हेलीपैड व अन्य तैयारियां पुख्ता करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- जनगणना व परिसीमन के पहले ही महिला आरक्षण कानून लागू किया जाए: विपक्ष
