महिला स्वास्थ्य : सेनेटरी पैड्स के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महिलाओं के स्वास्थ्य को समझना और सुधारना हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण है और इसका हिस्सा बनने के लिए आलमनगर क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सेनेटरी पैड्स के महत्व और उपयोग के बारे में जागरूक करना था।

इस आयोजन को जगत मोहन मेमोरियल फिलांथ्रोपिक इनिशिएटिव ट्रस्ट ने अपने प्रधान कार्यालय पर किया था। इस आयोजन मे  क्षेत्र की पूर्व पार्षद साधना वर्मा , ट्रस्ट की बोर्ड अध्यक्ष  उमा पाण्डेय और ट्रस्ट के पदाधिकारी कुमारी प्रेरणा श्रीवास्तव व कुमारी संगम रावत मौजूद रहे । इस शिविर में महिलाओं को सेनेटरी  पैड्स का सही तरीके से उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें हैजीन को प्रबंधित करने के लिए महत्वपूर्ण युक्तियाँ बताई गईं। इस शिविर में 150 से अधिक महिलाएं शामिल हुई और वहां के विशेषज्ञ डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सवालों का उत्तर दिया गया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : मोटो जीपी के जरिए दुनिया के 200 देशों में 'ब्रांड यूपी' को प्रमोट करेगी योगी सरकार

संबंधित समाचार