OMG! सोशल मीडिया पर 70 साल की 'दादी' को दिल दे बैठा 35 साल का लड़का, रचाई शादी

OMG! सोशल मीडिया पर  70 साल की 'दादी' को दिल दे बैठा 35 साल का लड़का, रचाई शादी

Viral News:  सोशल मीडिया पर प्यार इस कदर परवान चढ़ा रहा है, लड़के-लड़कियां एक दूसरे को बिना जाने जीवन एक साथ गुजारने का फैसला कर लेते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामाने आया है जब 35 साल का शख्स 70 साल की दादी पर दिल हार बैठा है। खास बात यह है कि दोनों ने शादी भी रचा ली। यानी अपने से दोगुनी उम्र की म​हिला के साथ पाकिस्तानी लड़के ने शादी ली है। इस पाकिस्तानी दूल्हे का नाम नईम शहजाद है और कनाडा की 70 साल की महिला का नाम मैरी है।
 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के एक 35 साल के लड़के ने 2017 में कनाडा की 70 साल की महिला से शादी की थी। करीब 6 साल बाद अब उनकी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ यूजर्स इस 'बेमेल' शादी को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने आरोप लगाया है कि ये शादी सिर्फ वीजा के लिए की गई है। यूजर का आरोप है कि एक पाकिस्तानी लड़के ने कनाडा का वीजा पाने के लिए 70 साल की कनाडाई महिला से शादी की है। उधर, पाकिस्तानी लड़के ने इस आरोप से इनकार किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नईम और मैरी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया और पांच साल के रिलेशन को दोनों ने शादी में बदल दिया। नईम ने बताया कि मैरी से उसकी दोस्ती 2012 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। करीब तीन साल तक बात करने के बाद नईम ने मैरी को प्रपोज किया। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली।  बताया जा रहा है कि शादी के बाद नईम को वीजा संबंधी दिक्कतें आईं, जिसके चलते वह मैरी के साथ नहीं रह सका। इसके बाद मैरी को पाकिस्तान का वीजा मिल गया और वह पाकिस्तान आ गईं। 

ये भी पढ़ें:- नवाज-शहबाज और पूर्व राष्ट्रपति समेत कई लोगों के खिलाफ 80 मामलों पर फिर शुरू होगी सुनवाई, जानिए मामला

Post Comment

Comment List

ताजा समाचार

Advertisement