Parineeti Raghav Wedding : उदयपुर के द लीला पैलेस में बारातियों का ग्रैंड वेलकम, प्रियंका ने परिणीति-राघव को दी बधाई, क्या नहीं होंगी शादी में शामिल?

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। उदयपुर के द लीला पैलेस में हर ओर जश्न का माहौल है। कपल की खुशियों में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शरीक हुए हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है। राघव-परिणीति 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के सोशल मीडिया हैंडल को देखकर लग रहा है कि वो परिणीति-राघव चड्ढा की शादी में शामिल नहीं होंगी। वहीं प्रियांका से पहले ये जानकारी सामने आई थी कि उनके पति और सिंगर निक जोनस की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे।

शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी और देवर फ्रैंकलिन जोनस संग फार्म में मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तीनों लोग जानवरों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- फार्म की जिंदगी हमारे फेवरेट फ्रैंकलिन अंकल के साथ।

https://www.instagram.com/p/Cxg5sMAtZ_1/

'मुझे आशा है कि तुम अपने बड़े दिन पर खुश हो'
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति की एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में परिणीति अपने ड्रिंक का आनंद लेते हुए खुश दिख रही थीं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर के साथ, प्रियंका ने लिखा, मुझे आशा है कि तुम अपने बड़े दिन पर खुश हो…हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार। #नई शुरुआत।

Parineeti Chopra

शादी में कौन कौन होंगे शामिल?
खबरों के मुताबिक, शादी में राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अशोक गहलोत शामिल हो सकते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कल शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर जाएंगे। रात 9 बजे तक शादी अटेंड कर वापस जोधपुर रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें : Singham Again : 'मैं एक ऐसे फेज में एंटर कर रही हूं जो...', फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी करीना कपूर!

 

संबंधित समाचार