सिर्फ रसगुल्ला ही नहीं घर पर ट्राई करें ये 4 कच्चे छेने की मिठाई, खाते ही कहेंगे- वाह!

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Chhena Sweet Recipe: त्योहारों का सीजन शुरु हो चुका है। इस दिन हर कोई मिठाई खाना पसंद करता है, लेकिन कच्चे छेने की मिठाई पसंद करने वाले लोग अलग ही होते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि छेने की मिठाई खाना ही पसंद करते हैं। पर ज्यादातर लोगों को छेना के नाम पर सिर्फ एक ही मिठाई पसंद आती है वो है रसगुल्ला। जबकि, इसके अलावा भी कई दूसरी मिठाइयां भी होती हैं। तो आइए जानते हैं रसगुल्ला के अलावा छेना पसंद लोग और क्या-क्या खा सकते हैं।

छेना से बनने वाली मिठाई

छेना मुर्की
छेना मुरकी, छेनाके टुकड़ों को चीनी की चाशनी और इलायची में पकाकर बनाया जाता है। इसका टेस्ट सबसे अलग होता है। इसे आप घर पर भी आसानी से बनाकर खा सकते हैं। आपको बस दूध फाड़कर छेना तैयार करना है और फिर चीनी की चाशनी और इलायची में पकाकर इसे बनाना है। 

सन्देश 
सन्देश एक बंगाली मिठाई है, जो छेना और चीनी मिलाकर बनाई जाती है। ये पूरी तरह से कच्चे छेने का होता है और इसका स्वाद फ्रेश बनने पर ज्यादा आता है। इस मिठाई को भी आप आसानी से घर में बना सकते हैं। 

रसमलाई
रसमलाई दूध, छेना और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनता है। इस मिठाई की खास बात इसकी मलाई में होती है जो कि गाढ़ा करके और अच्छी तरह से पकाकर बनाया जाता है। साथ ही इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 

चम-चम
चम चम एक पारंपरिक बंगाली मिठाई है, जो पूरे भारत में लोकप्रिय है। छेना से बनी ये मिठाई विभिन्न रंगों में आती है, मुख्य रूप से हल्का गुलाबी, हल्का पीला और सफेद। इसे सजावट के तौर पर नारियल या मावा के टुकड़े से लपेटा जाता है।

ये भी पढ़ें-