UP News : DGP ने गिनाईं विगत एक वर्ष की उपलब्धियां, कहा- जीरो टॉलरेंस नीति से अपराध में आई कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उन्हें पहली जून 2025 को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। वर्ष के आखिरी दिन यानी 31 मई को उन्हें स्थाई रूप से नियुक्ति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में हमने अपने लक्ष्य के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति रखी, जिससे अपराध में कमी आई।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सभी थानों को शक्ति केंद्र बनाया गया। दहेज, घरेलू झगड़े जैसे सामाजिक अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक किया। अब शिकायतों और कार्यवाई का फीडबैक लिया जाता है। शिकायतों की निचले स्तर पर जवाबदेही निर्धारित की गई है। एडवांस स्तर की साइबर सेफ्टी को लेकर केंद्रीय स्तर पर बड़ा एंस्टीट्यूशन बनाया जा रहा है। यक्ष नामक एप से एक लाख पुलिस कर्मी जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यक्ष एप के माध्यम से 32 वर्ष बाद एक अपराधी गिरफ्तार किया गया है। दुर्घटना से मौतों में 11.5 फीसदी कमी आई है और सड़क हादसों में 7.5 फीसदी कमी आई है। यक्ष एप एक हाईटेक आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा बेस्ड मोबाइल अप्लिकेशन है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष दो पहल की गई। कानून में बदलाव को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया गया, 60 दिनों में चार्जशीट भेजने की अनिवार्यता शुरू की गई तथा नए साक्ष्यों के माध्यम से अपडेट किया जाना शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि ई-समन इसका तीसरा चरण है।

डीजीपी को प्रदान किया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर राजीव कृष्ण को सुसज्जित गार्ड द्वारा गरिमापूर्ण ''गार्ड ऑफ ऑनर'' प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार