अयोध्या: कला उत्सव में बालिकाओं में अंशिका, बालकों में वैभव रहे प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आय कला उत्सव में बालिका वर्ग में अंशिका सिंह और बालक में वैभव तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्या की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों 49 विधार्थियों ने प्रतिभाग किया।

नोडल अधिकारी अशोक सरोज ने उत्साह वर्धन किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या कुसुम लता के नेतृत्व में उत्सव हुआ। निर्णायक मण्डल में विनीता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, पूनम तिवारी, अर्शिता सिंह शामिल रहीं। संचालन भौजी लाल ने किया। 

कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बालिकाओं में अंशिका सिंह के नेतृत्व में काजल, मुस्कान शर्मा, अपूर्वा, तनु पाण्डेय, नाजिया, खुशबू , ग्रेसी श्रीवास्तव, अर्चिता मौर्य शामिल रहीं। बालकों में प्रथम स्थान पर वैभव तिवारी, राजू कुमार, मुबारक अली, विश्वा मौर्य, शुभम प्रजापति, सतीश, आनन्द तिवारी, मनीष यादव व अखिलेश रहे।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार, कहा- हेराफेरी कर सत्ता में बना रहना चाहती है भाजपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म