लखनऊ : युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, अमृत विचार। संगठात्मक चुनाव कराए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक हालात बदले हुए हैं और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में संगठनात्मक चुनाव कराया जाना उचित नहीं है। चुनाव कराए जाने से संगठन में गुटबाजी को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में 31 डॉक्टर बने फूड प्वाइजनिंग का शिकार, होटल का खाना खाकर हुए बीमार
