MP Election 2023: बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया गठबंधन , 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने गठबंधन कर लिया है। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम और जीजीपी के राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में उनकी सीट-बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, बसपा 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीजीपी 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दलों ने बाद में जारी एक संवाददाताआ सम्मेलन में कहा, ‘‘दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का तानाशाही और पूंजीवादी शासन भी खत्म होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा।" 

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए इस साल नवंबर में चुनाव होने हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटें जीती थीं, हालांकि बाद में उनका एक विधायक भाजपा में शामिल हो गया था। 

ये भी पढ़ें- PM मोदी जकलियर-कृष्णा नई रेलवे लाइन एक अक्टूबर को राष्ट्र को करेंगे समर्पित

 

संबंधित समाचार