Mahoba Suicide: किसान ने फांसी लगाकर दी जान... फसल खराब होने से था परेशान, बैंक का चुकाना था कर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।

महोबा में फसल खराब होने से किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। किसान को फसल की उपज से बैंक का कर्ज चुकाना था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

महोबा, अमृत विचार। कोतवाली चरखारी अंतर्गत ग्राम करहरा खुर्द में एक किसान ने मूंगफली की फसल खराब होने से आहत होकर घर पर पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है किसान ने बैंक के कर्ज से पहले ही परेशान था इधर फसल खराब हो जाने से अब किस को बैंक के कर्ज की अदायगी की चिंता सता रही थी जिससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली चरखारी के ग्राम करहरा खुर्द निवासी संतराम के छोटे भाई संदीप ने बताया की भाई संतराम सुबह खेत पर मूंगफली देखने गया था। मूंगफली की फसल बारिश के कारण खराब हो गई। इससे भाई परेशान था। बताया कि भाई संतराम ने इंडियन बैंक गौरहरी से 2015 में 188000 रुपए का ग्रीन कार्ड बनवा कर लोन लिया था। कर्ज बढ़ कर दो लाख से अधिक हो गया था।

जिससे बैंक वाले आए दिन नोटिस देकर वसूली के लिए दबाव बनाए हुए थे। भाई ने मूंगफली की फसल आने पर कर्ज अदा करने की बात कही थी। लेकिन मूंगफली की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। इसलिए भी भाई परेशान हो गया था। मृतक की पत्नी रेखा लड़का ऋषिकेश एवम अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। अब मृतक किसान की पत्नी को अपने बच्चों की परवरिश और घर का खर्च चलाने की चिंता सता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

संबंधित समाचार