पूरी बकरी को निगल गई दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली, खौफनाक नजारा देख कांप जाएंगे आप, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

सोशल मीडिया हमें तमाम ऐसी चीजों से घर बैठे रूबरू करा रहा है, जिन्हें देखकर हमें भरोसा करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन कई बार तो ऐसे वायरल वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप उठती है। सामान्य तौर पर हर कोई वन्यजीवों से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी रखता है। लेकिन इस दौरान वीडियो में अगर कुछ भयानक या डरावना दिख जाता है, तो हम कांप भी उठते हैं। लेकिन उस वीडियो को हम बड़ी ही तन्मयता से देखने हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। 

7777777

वीडियो देखकर कांप उठती है हर किसी की रूह

दरअसल, वन्य जीवों और शिकारियों का नाम आते ही हमारे जहन में शेर, बाघ और तेंदुए जैसे खूंखार जानवर का चित्र उभर आता है। इसी तरह एक जंगली विशालकाय छिपकली का एक बकरी पर हमला करने और उसे पूरा निगल जाने की भायनक वीडियो देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। यह वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देखकर कमज़ोर दिल के लोगों का दिल दहल सकता है। 

 

825

पूरी बकरी को निगल गई विशालकाय छिपकली 

इसी तरह सोशल साइट इंस्ट्राग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बकरी जंगल में पड़ी हुई है। जो अपनी जगह से कोई हरकत नहीं कर पा रही है, जिसे देखकर लगता है कि बकरी मर चुकी है। जिसे देखकर दुनिया की विशालकाय छिपकली माना जाने वाला कोमोडो ड्रैगन बकरी की तरफ दबे पांव तेजी से बढ़ता है। जो झट से बकरी को दबोच लेता है, इसके बाद वह अपने बड़े से मुंह में बकरी को भर लेता है। जो लगातार प्रयासों से कुछ ही देर में बकरी को पूरा निगल जाता है। इस दौरान जंगल में बकरी के पास को दूसरा वन्य जीव दिखाई नहीं देता है। इसके बाद छिपकली धीरे-धीरे जंगल में वापस चली जाती है। 

44444

डायनाशोर की तरह नजर आई विशालकाय छिपकली

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहला का ट्विटर) पर एक शख्स ने अपने अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो को अबतक कई 20 लाख लोग देख चुके हैं और इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद करने के साथ कमेंट भी कर चुके हैं। वायरल वीडियो में विशालकाल छिपकली बिल्कुल विलुप्त हो चुके वन्यजीव डायनासोर की तरह दिखाई दे रहा है।

संबंधित समाचार