मुरादाबाद : पीएम मोदी के आह्वान पर सफाई अभियान में भाजपा नेताओं ने किया श्रमदान
अगवानपुर के प्राचीन मंदिर परिसर में सफाई करते भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित, अमन ठाकुर , अभिनव गुप्ता, अक्षय गुप्ता, विनोद सैनी आदि।
मुरादाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान में एक घंटे श्रमदान के आह्वान पर भाजपा जिला इकाई और युवा मोर्चा की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गई। जिले के 16 संगठनात्मक मंडलों में सार्वजनिक स्थानों मंदिरों, अमृत सरोवरों आदि जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर बापू के बताए रास्ते पर चलना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, अमन ठाकुर, आकाश, अखिलेश, रोहित, अरूण चौधरी, निखिल पांडे, अक्षय गुप्ता, अभिनव गुप्ता, बंटी ठाकुर, हरिओम चौधरी, रवि सैनी, रचित, अमित, सतेंद्र गडकरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जागरूकता के दावों पर बट्टा है दहेज प्रताड़ना का दंश, परामर्श केंद्र पर नहीं निपट रहे मामले
