अयोध्या: युवक ने पुल से सरयू में लगाई छलांग, पारिवारिक कलह से था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सोमवार की सुबह एक युवक ने पुराने पुल से सरयू में छलांग लगा दी। माजरा देख आसपास के लोगों ने हल्ला गुहार मचाया तो घाट पर मौजूद जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मशक्कत कर उसको बाहर निकाला। युवक ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या के कोशिश की बात कही है।

 अपना नाम पता संदीप पुत्र राम जनक उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी कटरा भोगचंद्र जिला गोंडा बताया है। जल पुलिस के प्रभारी आरपी मौर्य ने बताया कि युवक के परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया तथा भविष्य में दुबारा आत्महत्या की कोशिश न करने की शपथ दिला परिवार के हवाले किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9.20 बजे की है। 

युवक के पिता राजगीरी का काम करते हैं और वह अपने माता पिता की इकलौती संतान है। कारवाई में जल पुलिस के कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, मुन्ना यादव, सुरेंद्र यादव, सचिन पाल, कमरुद्दीन व एसडीआरएफ के प्रभारी रमेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल शिव बालक सिंह, अनुपम दुबे, मनीष कुमार, विपिन कुमार, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-देवरिया में खूनी संघर्ष: जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों की हत्या, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार