UP के निकाय कर्मचारी 10 अक्टूबर को करेंगे धरना-प्रदर्शन, जानिए क्या है इनकी मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश भर के निकाय कर्मचारी 10 अक्टूबर को अपने मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से धरना-प्रदर्शन करेंगे। अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से नगर विकास मंत्री सहित प्रमुख सचिव नगर विकास को मांग पत्र भेजेंगे। इसके बाद भी लम्बित मांगों का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो चार नवंबर को लखनऊ नगर निगम के सामने धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन का निर्णय लेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने दी। 

उन्होंने बताया कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अलीगढ़ नगर निगम में हुई थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत व जलकल संस्थान के कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी व अन्य प्रमुख मांगें प्रदेश सरकार व शासन स्तर से लम्बित हैं। इनके समाधान के लिए सैकड़ों बार ध्यानाकर्षण आंदोलन, बैठक और धरना-प्रदर्शन किए गए। इसके बावजूद प्रदेश सरकार व शासन के कानों में जूं तक नहीं रेग रही है। लम्बित मांगों पर सुनवाई न होने से निकाय कर्मचारियों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : शिया कालेज प्रोफेसर के बेटे पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार