उत्तराखंड के खास म्यूजियम, क्या आपने देखे...?
हल्द्वानी। वैसे तो आप उत्तराखंड आकर यहां के प्राकृतिक नजारों को देख रोमांचित हो जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि उत्तराखंड में कुछ खास म्यूजियम भी हैं जिन्हें आपको देखना चाहिए, मिताली जैन की कलम से आप भी जानिए इन संग्रहालयों के बारे में..
लोक संस्कृति संग्रहालय
यह म्यूजियम भीमताल का एक बेहद ही फेमस म्यूजियम है। यह एक प्राइवेट म्यूजियम है, जिसे 1983 में डा. यशोधर मठपाल द्वारा स्थापित किया गया था। इस म्यूजियम में कई बेहतरीन कलाकृतियों और पुरानी तस्वीरें मौजूद हैं। यहां पर आप कई लोक चित्रकलाओं से लेकर देवी-देवताओं की मूर्तियां आदि को देख सकते हैं।

सुबीर राहा ऑयल म्यूजियम
क्रूड ऑयल के बारे में लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से इस म्यूजियम को ओएनजीसी द्वारा खोला गया है। यह म्यूजियम(मुम्बई के 4 फेमस म्यूजियम्स) देहरादून के सबसे लोकप्रिय संग्रहालयों में से एक है। इसका नाम कंपनी के पूर्व सीएमडी सुबीर राहा के नाम पर रखा गया है। यहां आपको तेल बनाने की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा, जो यकीनन आपको पूरी तरह से एक अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा। एक ऑडियो-विजुअल रूम है जहां आप शुरुआत से ओएनजीसी के विकास को देख सकते हैं।

दरवान सिंह म्यूजियम
लैंसडाउन में स्थित दरवान सिंह म्यूजियम में आपको ऐतिहासिक स्मृति चिन्हों के एक बेहतरीन कलेक्शन को देखने को मिलेगा। इस कलेक्शन को देखकर आप सैन्य अभ्यास को प्रदर्शित करने वाली परेड में भाग लेकर देश की सेना के बारे में जान सकते हैं। यह म्यूजियम आपको सैनिकों की शिक्षा के साथ-साथ देश के युद्ध इतिहास के बारे में अच्छी जानकारी दे सकते हैं। अन्य कलाकृतियों में, आप पुरानी बंदूकें, वर्दी और सैन्य नेताओं द्वारा जीते गए सभी प्रकार के पदक देख सकते हैं।

गोविंद वल्लभ पंत पब्लिक म्यूजियम
उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में यह सबसे पॉपुलर टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। प्राचीन कत्युरी और चंद राजवंशों के शासकों के प्राचीन संग्रह के लिए जाना जाने वाले इस म्यूजियम का नाम प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी गोविंद वल्लभ पंत के नाम पर रखा गया है। इनका उत्तराखंड के विकास में एक महान योगदान रहा है। यदि आप राजशाही शासन के दिनों से लेकर आज तक उत्तराखंड के परिवर्तन के बारे में जानना चाहते हैं तो एक बार इस म्यूजियम अवश्य जाएं। इस म्यूजियम में आपको कुछ पांडुलिपियों और चित्रों को देख सकते हैं। यह वह स्थान है जहां आपको दुर्लभ किस्म की एस्पेन पेंटिंग देखने को मिलती है, जो प्राचीन काल में की गई कुमाउनी पेंटिंग का रूप थी।

रीजनल साइंस सेंटर
देहरादून में स्थित यह साइंस सेंटर उन सभी के लिए सबसे अच्छी जगह है जिन्हें विज्ञान से एक अलग लगाव है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए यह घूमने लायक एक बेहतरीन जगह है।संग्रहालय विभिन्न विषयों के बारे में ज्ञान प्रदान करता है और इसमें डायनासोर पार्क, 3डी थियेटर, लाइब्रेरी और बहुत कुछ शामिल है। यह म्यूजियम निश्चित रूप से बच्चों को बेहद ही पसंद आएगा।

