Asian Games 2023 : पारुल चौधरी ने 5000 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल, अब तक भारत ने 64 मेडल झटके

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

हांगझोऊ। भारत की पारुल चौधरी ने 5000 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीत ल‍िया है। पारुल ने आखिरी 30 सेकेंड में बाजी पलटी और मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत के मोहम्मद अफजल ने एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। 

भारत की विथ्या रामराज ने महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता 
भारत की विथ्या रामराज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। पच्चीस साल की विथ्या ने 55.68 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बहरीन की ओलुवाकेमी मुजिदात आदेकोया ने 54.45 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की जेदी मो ने 55.01 सेकेंड का सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। विथ्या ने सोमवार को 55.52 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 1984 में बनाए पीटी ऊषा के 400 मीटर बाधा दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी करके अपनी हीट में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। विथ्या भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम का भी हिस्सा थी जिसने सोमवार को श्रीलंका के ‘लेन के उल्लंघन’ के कारण डिस्क्वालीफाई होने के बाद रजत पदक जीता। टीम के अन्य सदस्य मोहम्मद अजमल वरियाथोडी, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन थे।

भारत की अब तक की पदक तालिका

  • 14 गोल्ड
  • 24 स‍िल्वर
  • 26 ब्रॉन्ज
  • कुल 64 मेडल

ये भी पढ़ें : Asian Games 2023 : अदिति स्वामी को अपनी आदर्श खिलाड़ी ज्योति से हारने का कोई मलाल नहीं, जानिए क्या बोलीं?

संबंधित समाचार