खटीमा: भारत-नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड पर हुए अतिक्रमण का एसडीएम ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस और एसएसबी के जवानों के साथ पहुंचकर अतिक्रमण का जायजा लिया।  उन्होंने पिलर संख्या 796/1 के आसपास के क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को भी देखा। 
 
एसडीम रविंद्र सिंह बिष्ट मंगलवार शाम पुलिस और एसएसबी के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड पर हुए अतिक्रमण का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों से विभिन्न जानकारियां हासिल की। उन्होंने भारत नेपाल के पिलर संख्या 796/1 पर भी पहुंचे। यह भी पाया की नो मैन्स लैंड पर भवन आदि बनाकर अतिक्रमण नहीं हुआ है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि नो मैन्स लैंड पर लोग खेती बारी कर रहे हैं। यह भी कहा कि स्थायी अतिक्रमण नहीं पाया गया है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष झनकईया रविंद्र सिंह बिष्ट, एसआई प्रदीप शर्मा, एसएसबी के रामनारायण, मनीष पंत आदि थे।
 
बता दें कि भारत नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण कर खेती-बाड़ी करने का मामला कई दशकों से चल रहा है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की दर्जनों बैठकें हो चुकी हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। नो मैंस लैंड पर कहीं भारत की ओर से तो कहीं नेपाल की ओर से खेती-बाड़ी की जा रही है। बाद में एसडीएम बिष्ट ने खाली महुवट के एक भूखंड का भी जायजा लिया। जिसकी शिकायत पर भवन निर्माण रोका गया है। बताया जाता है कि यह भूखंड खेत संख्या अलग बताकर दूसरी जगह दिया गया है।

संबंधित समाचार