प्रयागराज: सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, परिजनों में कोहराम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र के कुरगांव के पास हंडिया-कोखराज-हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बुधवार की सुबह असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रोफेसर हंडिया थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र (40) कौशाम्बी जिले के भरवारी में स्थित भवंत मेहता डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे।
वह सुबह बाइक से कालेज जा रहे थे।
हंड़िया-कोखराज हाईवे पर कुरगांव के पास खड़े डंपर से उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागज और मोबाइल आदि के माध्यम से उनकी पहचान डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्र के रूप में किया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जलकर राख, अग्निकांड में हजारों का हुआ नुकसान
