सिक्किम में बादल फटने से तबाही, 14 लोगों की मौत...सेना के 22 जवान लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिक्किम। सिक्किम में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने से अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 घायल हैं। करीब 102 लोग अब भी लापता हैं, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है। आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

आपको बता दें, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले कई मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के घायल होने और लापता होने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को सीएम शिवराज की सौगात, अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 35% आरक्षण

संबंधित समाचार