छत्तीसगढ़: कीचड़ में फंसकर हाथी के बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ स्थित गोमर्डा अभ्यारण्य के घने जंगल के बीच एक हाथी शावक का शव कीचड़ में मृत अवस्था में देखा गया। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोमार्डा अभ्यारण्य के कक्ष क्रमांक 912 में सीता तालाब के पास बुधवार को एक हाथी का शावक के कीचड़ में फंसे होने की जानकारी वन महकमा को प्राप्त हुई। जब तक हाथी शावक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पशु चिकित्सको के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद हाथी शावक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 

ये भी पढे़ं- दिल्ली शराब घोटाले का सरगना अब भी बाहर है और उसकी बारी भी आएगी- अनुराग ठाकुर