पीलीभीत: मिली खामियां तो गुस्साए राज्यमंत्री, मरीजों का जाना हाल, जिम्मेदारों को फटकारा..जानिए मामला
पीलीभीत, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से एक दिन पहले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए गुरुवार दोपहर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता कर सुविधाओं के बारे में पूछा। सर्वाधिक मरीज बुखार के मिले। जिनकी प्लेटलेस लगातार कम होती जा रही थीं।
मंत्री ने डॉक्टर से पूछा कि अस्पताल में लगातार इलाज मिलने के बाद भी मरीजों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है?डॉक्टर ने सफाई दी कि प्लेटलेस कवर होने में समय लगता है, जो धीरे-धीरे सुधार होगा। इसके बाद ओपीडी में मौजूद मरीजों से इलाज में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
मरीजों ने बताया कि कई घंटों से इंतजार कर रहे हैं। नंबर नहीं आया है, डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। दवा काउंटर को देखा और दवा की जानकारी जुटाई। पैथलॉजी लैब के बाहर ईसीजी रेट लिस्ट न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके बाद डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सात मरीज भर्ती मिले, जिसमें भी एक मरीज की हालत गंभीर थी। इस पर मंत्री ने डॉक्टर को निर्देश दिए कि मरीजों की नियमित जांच कराई जाए और बेहतर इलाज दें।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दुधवा और रामपुर के एक्सपर्ट ने संभाली कमान, नहीं पकड़ी गई बाघिन..बदल रही ठिकाना
