गोंडा के इटियाथोक में बढ़ता जा रहा चोरों का आतंक, उड़ाए लाखों के जेवर, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा के मेहनौन में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चोरी की वारदातों से लोग दहशत में जीन को मजबूर हैं। ताजा मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र का है, यहां चोर एक घर में घुसे और जेवरात व नकदी को लेकर रफूचक्कर हो गए। इससे पूर्व नसीमाबाद में भी 6 स्थानों पर चोरों ने चोरो की वारदात को अंजाम दिया था। 

विस्तृत मामला इस प्रकार है- बताया जा रहा है कि इटियाथोक इलाके के बगुलहा गांव में अली हुसैन पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। चोर बगल के मकान में सीढ़ी लगाकर घुसे और नकदी व लाखों के जेवर लेकर गायब हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने ये गहने दो बेटियों की शादी के लिए खरीदे थे।  दोनों की शादी तय होने वाली थी। वहीं पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: Israel Attack : हमास के हमले में 22 इजराइली नागरिकों की मौत, नेतन्याहू ने किया युद्ध का ऐलान

संबंधित समाचार