छत्तीसगढ़: बस और कार की टक्कर में चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के खालेमुरवेंड में कल रात एक यात्री बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर में महाराष्ट्र निवासी कार चालक कृष्णा गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। कार बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण मृत कार चालक को घण्टों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आनंद सोनी मौके पर पहुंचे। 

ये भी पढे़ं- सीएम बघेल ने भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी; पूछा- केंद्र सरकार क्यों नहीं करा रही जनगणना