Farrukhabad: हिंदू देवी देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी अरबाज मुंबई में छिपा, दरोगा कर रहे मुकदमे की विवेचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी अरबाज मुंबई में छिपा है।

फर्रुखाबाद में हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी अरबाज मुंबई में छिपा है। दरोगा मुकदमे की विवेचना कर रहे है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में  पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी युवक के दूसरे राज्य में रहने के मामले विवेचक को उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार है।

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी शहनवाज के पुत्र अरबाज ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के लिए अभद्र पोस्ट डाली थी। इसके चलते हिंदुओ में नाराजगी है। मामला न बिगड़े इसके लिए दरोगा कैलाश बाबू ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने के मामले में आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुकदमे की विवेचना दरोगा विमल यादव कर रहे हैं। विवेचक ने बताया की सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक मुंबई में है। युवक अन्य राज्य में है। युवक तक पहुंचने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उच्च अधिकारी जैसा निर्देश देते है। उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
 

 

संबंधित समाचार