दर्दनाक: ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोनार चौक के निकट रेल फाटक से ट्रैक पार कर रही एक ही परिवार की दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राजकीय रेल थाना के थाना अध्यक्ष ने रविवार को बताया कि आज सुबह दरभंगा के दोनार रेलवे गुमटी पर बड़ा हादसा हुआ है, जहां कोलकाता से दरभंगा आ रही कोकलता-जयनगर एक्सप्रेस के चपेट में आने से शहजादी खातून (65) एवं रौशन खातून (55) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी डीएमसीएच भेजा गया है। मृतका दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के बहीका गांव की रहने वाली थी। सभी एक ही परिवार से हैं। ये सभी आज अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देख कर घर वापस जाने के क्रम में दोनार में बस पकड़ने आए थे और रेल फाटक पार कर बस स्टैंड जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट आप विधायक अमानतुल्लाह की ‘खराब चरित्र’ संबंधी याचिका पर करेगा सुनवाई

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव