Israel Hamas War: इजराइल ने लेबनान पर मशीनगन से दागे गोले, कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क को बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेरुत। इजरायली सैन्य बलों ने बुधवार शाम को दक्षिणपूर्व लेबनान में मशीन गन से गोले दागे और बमबारी की। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने दावा किया कि इजरायली बलों ने हुला अक्ष से सीमा के दोनों किनारों पर फ्लेयर बम तैनात किए हैं। उन्होंने मशीनगन से खियाम शहर के हुला और मेस अल-जबल के गांवों को जोड़ने वाली सड़क को निशाना बनाया है। 

लेबनान स्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमास के हमले के समर्थन में रविवार सुबह इजरायली सैन्य स्थलों की ओर कई मिसाइलें दागने के बाद लेबनानी-इजरायल सीमा तनाव व्याप्त हो गया, जिसके बाद इजरायली बलों ने लेबनान के कई दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में बमबारी और गोलीबारी की।

 इससे पहले बुधवार को, हिजबुल्लाह ने लेबनानी सीमा के पास अल-जर्दा के इजरायली सैन्य स्थल पर मिसाइलों से हमला किया और उसने दावा किया कि गोलाबारी के कारण इजरायली बलों के बीच कई लोग हताहत हुए। 

ये भी पढ़ें:- जिल बाइडेन ने समुदाय को बेहतरी की दिशा में ले जाने के लिए भारतीय वैज्ञानिक को किया सम्मानित 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म