मुजफ्फरनगर में किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात लोगों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात बृहस्पतिवार रात तितावी थाना क्षेत्र के नूनाखेड़ी गांव की है। 

मृतक की पहचान समरपाल (45) के रूप में हुई है। तितावी थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि समरपाल कल अपने खेत पर गये थे और शाम तक घर नहीं लौटा। देर रात उनका शव ट्यूबवेल के पास मिला। उन्होंने बताया कि शरीर पर गोली लगने से घाव के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया CM आवास का घेराव, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार