बाराबंकी: नवरात्रि में शक्ति स्वरुप में दिखेंगी युवतियां, पुलिस ने बनाया यह खास प्लान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नवरात्रि में महिला पुलिस और छात्राएं एक अलग ही भूमिका में दिखेंगी। पुलिस इन्हें शक्ति स्वरूप में अधिकारों एवं कर्तव्यों से लैस करेगी। थाने और चौकियों के प्रभार चयनित छात्राओं को सौंपे जाएंगे। महिला पुलिस कर्मियों की रैली निकाली जाएगी। उन्हें 1 दिन के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का दायित्व मिलेगा।

इस आशय की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में वाद-विवाद, पोस्टर, निबंध, खेलकूद, दौड़ खाद की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। निबंध और पोस्टर को किताब की शक्ल में प्रकाशित किया जाएगा। अच्छे पोस्टर को कैलेंडर का स्वरूप दिया जाएगा।

एक दिन के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था महिला पुलिस के हवाले की जाएगी। शहर में स्कूटी रैली निकाली जाएगी। यह सब कुछ नवरात्रि और देवा मेले के साथ-साथ चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं बालिकाओं और किशोरियों को उनके अधिकार कर्तव्य और ताकत से परिचित कराना है। उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं बच्चों और किशोरियों को संविधान में मिले अधिकारों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने दी धमकी, कहा- अगर हम इतने ही बुरे हैं तो तोड़ दें गठबंधन!

संबंधित समाचार