बाजारों में न बिकने पाएं नकली दवाएं: सभापति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मंडल व जनपदों में खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के बिकने से लोगो के यापन se खिलवाड़ हो रहा है। ऐसी दशा में बाजारों में नकली द्वा न बिकने पाए। उक्त बाते शुक्रवार को सर्किट हाऊस में आयोजित विधान परिषद समिति की बैठक  में सभापति ने कही। समिति के सभापति अरुण कुमार पाठक ने प्रयागराज मंडल के जनपदों प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं नकली दवाओं के रोकथाम से संबंधित जनपद स्तर पर स्टीयरिंग कमेंटी की बैठक नियमित रूप से निर्धारित एजेंडे के अनुसार किए जाने का निर्देश दिया। 

 बैठक में समिति द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं नकली दवाओं से संबंधित मुकदमों एवं लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों के स्थिति की जानकारी लेने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय बैठकों में ऐसे प्रकरणों की समीक्षा की जाए। लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निस्तारित कराया जाए।

समिति द्वारा नकली दवाओं, मेडिकल स्टोर्स, मेडिसिन फैक्ट्री, ब्लड बैंक एवं पैथोलॉजी सेंटरों की नियमित एवं आकस्मिक जांच कराए जाने के साथ ही नकली दवाएं किसी भी दशा में बिकने न पाए इसके लिए ठोस मेकैनिज्म बनाए जाने, नारकोटिक्स एवं नींद आदि की दवाओं के दुरुपयोग एवं क्रय-विक्रय पर पूरी तरह नजर रखे। मेडिकल स्टोर्स एवं दवा बनाने वाली फर्मों के लाइसेंस की जांच की जाए।

दुकानों व प्रतिष्ठानों के खिलाफ अब तक किए गए कार्रवाई के विषय में रिपोर्ट तैयार की जाए। सभापति अरुण कुमार पाठक ने कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरो व फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: अब पराली जलाई तो खैर नहीं!, दर्ज होगा मुकदमा, वसूला जाएगा जुर्माना

संबंधित समाचार