आजमगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मुबारकपुर थाना अंतर्गत उकरौड़ा सर्विस लेन पर शनिवार की सुबह पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद पुलिस शनिवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुबारकपुर थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विजरवा अंडरपास के पास पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि की एक शातिर अपराधी उकरौड़ा सर्विस लेन से गुजरने वाला है। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर लिया।

 कुछ ही देर में एक बदमाश आता हुआ दिखा। पुलिस को देखते ही उसने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान अम्माद निवासी बनकट थाना मुबारकपुर के रूप में की गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें:-देवरिया में एसटीएफ ने पकड़ा डेढ़ करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार